![]() |
| महिलाओं की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी: राष्ट्रपति |
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि समान अवसर और सम्मानजनक जिंदगी जीने के महिलाओं के अधिकार का हर हाल में सम्मान किया जाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को दिए संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनका आदर सुनिश्चित करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे देश में महिलाओं को हमेशा से अत्यधिक सम्मान दिया जाता रहा है। उनकी सुरक्षा सामूहिक रूप से समाज की पवित्र जवाबदेही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लैंगिक समानता और सशक्तीकरण के लिए हमें दोगुना प्रयास करने का संकल्प लेना चाहिए। हमें प्रयास करना चाहिए कि देश के विकास में महिलाएं अपनी पूरी क्षमता से योगदान कर सकें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें