PMO लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
PMO लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 21 जून 2016

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं ये लड़की एक दिन देश का गौरव बने

पुणे के हदप्सर बस डिपो की दो लाईन पार करने के बाद रायगढ़ कॉलोनी आती है जहां पर एक छह साल की लड़की अपने पिता, चाचा और दादी मां के साथ रहती है। वैशाली नाम की इस बच्ची को जब से प्रधानमंत्री मोदी के हाथों से लिखा खत मिला है उसकी खुशी के ठिकाने नहीं है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक दरअसल, वैशाली नाम की इस बच्ची का प्रधानमंत्री कार्यालय की मदद से बेहद गंभीर हार्ट आपरेशन हुआ है, जो खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों लिखे खत को पाकर बेहद अचंभित है। वैशाली ने पहला खत प्रधानमंत्री के नाम लिख उनसे मदद मांगी थी ताकि उनका ये ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो। उसके बाद उसने दूसरा पत्र मोदी सरकार के नाम से थैंक्स के लिए लिखा था।