Jat reservation Stir लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Jat reservation Stir लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 22 फ़रवरी 2016

जाट आरक्षण को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र ने किया यह ताजा खुलासा

जाट आरक्षण को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र ने किया यह ताजा खुलासा
जाट आरक्षण को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र ने किया यह ताजा खुलासा
हरियाणा में जाट आंदोलन ने जहां पूरे देश को हिला कर रख दिया वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह पूरी रात सो नहीं पाए। यह खुलासा किया है राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह ने। उन्होंने जागरण से बातचीत में कहा कि आंदोलन करना ठीक है लेकिन हिंसा का रूप देना पूरी तरह से गलत है।

उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर हिंसक हो रहे आंदोलन की खबर जिस रात मेरे पिता को मिली, वो पूरी रात जागते रहे। इस कारण पूरा परिवार ही उस रात सो नहीं सका।

जाट आरक्षण को लेकर अपनी राय रखते हुए नीरज ने बताया कि आंदोलन कर रहे लोगों को केंद्र सरकार के साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए और रास्ता निकालना चाहिए। मेरी आंदोलन कर रहे लोगों से अपील है कि बैठकर इस मसले पर बातचीत करें, जिससे लोगों को परेशानी न हो।

वहीं, जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में राष्ट्र विरोधी मामले को लेकर नीरज ने कहा कि जेएनयू प्रकरण पूरी तरह से फ्रीडम टू स्पीक का नाजायज फायदा उठाने वाली घटना है। ऐसा लगता है कि कुछ लोग साजिश के तहत बोलने के अधिकार पर अतिक्रमण करने का काम कर रहे हैं।


मुनक नहर से दिल्ली के लिए पानी छोड़ा, केजरीवाल बोले- 'शुक्रिया'

मुनक नहर से दिल्ली के लिए पानी छोड़ा, केजरीवाल बोले- 'शुक्रिया'
मुनक नहर से दिल्ली के लिए पानी छोड़ा, केजरीवाल बोले- 'शुक्रिया'
दिल्ली को पानी संकट से राहत मिल गई है। तीन दिन बाद सेना ने मुनक नहर से जाटों को हटा दिया। इसके बाद नहर से दिल्ली के लिए पानी छोड़ दिया गया। माना जा रहा है कि आज शाम तक नहीं तो कल सुबह तक दिल्ली के लोगों को पानी संकट से काफी हद तक राहत मिल जाएगी।
मुनक नहर से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के साथ सेना का भी शुक्रिया अदा किया है।
इससे पहले आज सुबह केजरीवाल ने ट्वीट कर पानी के संकट से सबको अवगत कराया था और उन्होंने इसको लेकर केंद्र सरकार से भी गुहार लगाई थी।
इससे पहले पानी संकट की जानाकारी दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने दी। उन्होंने आज सुबह ट्वीट कर कहा कि मुनक कैनाल आज भी बंद है। मैंने अपने अधिकारियों से बात की है। जरूरत के मुताबिक, लोगों का पानी मुहैया कराने के लिए पानी के टैंकर तैयार है। इसके साथ उन्होंने यह जानकारी भी दि आज सुप्रीम कोर्ट पानी किल्कत को लेकर दाखिल याचिका में मौजूद रहेंगे।
इससे पहले रविवार को भी इसका असर अधिक देखा गया। दिल्ली सरकार ने हरियाणा व केंद्र सरकार से मूनक नहर के पास सेना तैनात कर जल्द पानी आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। देर शाम तक हरियाणा से मूनक नहर में पानी नहीं छोड़ा जा सका था। ऐसे में आज स्थिति सामान्य होने की संभावना कम ही है।