Chennai लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Chennai लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 22 जुलाई 2016

भारतीय वायुसेना का विमान एएन-32 लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

पिछले एक घंटे से विमान के बारे में कुछ भी पता नहीं लग पा रहा है। भारतीय वायुसेना ने विमान को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। भारतीय वायुसेना का विमान एएन-32 लापता हो गया है। जानकारी के मुताबिक इस विमान में 29 यात्री सवार हैं और इसने आज सुबह चेन्नई के थंबरम से पोर्ट ब्लेयर जाने के लिए उड़ान भरी थी। पिछले एक घंटे से विमान के बारे में कुछ भी पता नहीं लग पा रहा है। भारतीय वायुसेना ने विमान को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

शुक्रवार, 27 मई 2016

स्‍कूल में दाखिले की अजीब शर्त, 'पढ़ना है तो सोशल मीडिया छोड़ो'

आज के दौर में शिक्षा और डिजिटल इंडिया जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिये अन्य इनोवेशन के लिए इंटरनेट तक लोगों की पहुंच मुहैया कराने के लिए पुरजोर कोशिश की जा रही है। सोशल नेटवर्किंग आज लाखों लोगों की जिंदगी का अभिन्न अंग बन गई है।
मगर, चेन्नई के एक स्कूल में एडमिशन हासिल करने के लिए अजीब शर्त रखी गई है। यहां दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों को फार्म भरकर लिखित में देना होगा कि वे सोशल मीडिया से नहीं जुड़े हैं।
ऐसा लगता है कि चेन्नई का एक स्कूल चाहता ही नहीं है कि उसके बच्चो सोशलाइट बनें। एक टि्वटर यूजर ने स्कूल के इस घोषणा पत्र की तस्वीर पोस्ट कर इस बहस को हवा दे दी है।

सोमवार, 23 मई 2016

ताजपोशी के तुरंत बाद जयललिता ने किसानों को दी राहत, कींं कई घोषणाएं

ताजपोशी के तुरंत बाद जयललिता ने किसानों को दी राहत, कींं कई घोषणाएं
ताजपोशी के तुरंत बाद जयललिता ने किसानों को दी राहत, कींं कई घोषणाएं
अन्नाद्रमुक विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पार्टी सुप्रीमो जे. जयललिता ने आज (सोमवार) मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। मद्रास यूनिवर्सिटी सेंटिनरी ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में सूबे की कमान संभालने के लिए राज्यपाल के रोसैया ने उन्हें शपथ दिलाई। जयललिता लगातार दूसरी और कुल छठी बार मुख्यमंत्री बनी हैं। जयललिता ने अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद कई घोषणाएं कींं।

उनके साथ ओ. पन्नीरसेल्वम सहित 28 अन्य ने भी मंत्री पद की शपथ ली। जयललिता को लेकर तमिलनाडु कैबिनेट में 5 महिलाएं शामिल हैं। ओ पन्नीरसेवलम को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है। जया के कैबिनेट में 13 नए चेहरे शामिल हैं। इनमें 3 डॉक्टर और 3 वकील भी हैं।

जयललिता की घोषणाएं

  • किसानों को राहत देते हुए जयललिता ने फसल ऋण में छूट दी।
  • शराब कारोबारियों पर नकेल कसते हुए सीएम जयललिता नेे शराब की 500 खुदरा दुकानों को बंद करने का आदेश दिया।
  • जयललिता ने शराब की दुकानों के खुलने के समय में भी तब्दीली की।
  • तमिलनाडु में अब शराब की दुकान दोपहरर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुलेंगे
  • पहले शराब की दुकानेंं सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुलते थे।