twitter लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
twitter लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 24 जून 2016

ट्वीट कर बोले स्वामी- 'यदि मैंने अनुशासन तोड़ दिया तो होगा खूनखराबा'

भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आज धमकी भरे अंदाज में एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि यदि वह अपने पर उतर गए तो खूनखराबा होगा। स्वामी ने यह ट्वीट ऐसे समय में किया है जब कल ही वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ने कहा था कि राजनीतिज्ञों को सोच-समझकर बयान देने चाहिए।
स्वामी ने आज ट्वीट करते हुए लिखा, "बिना मांग मुझे अनुशासन में रहने की सलाह देने वालों को यह अंदाजा नहीं है कि यदि मैंने अनुशासन तोड़ दिया तो खूनखराबा हो जाएगा।"
वहीं एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, "भाजपा को हमारे मंत्रियों को विदेश यात्रा के दौरान पारंपरिक और आधुनिक भारतीय परिधान पहनने का निर्देश देना चाहिए। कोट और टाई में वे वेटर जैसे दिखते हैं।"

शुक्रवार, 27 मई 2016

स्‍कूल में दाखिले की अजीब शर्त, 'पढ़ना है तो सोशल मीडिया छोड़ो'

आज के दौर में शिक्षा और डिजिटल इंडिया जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिये अन्य इनोवेशन के लिए इंटरनेट तक लोगों की पहुंच मुहैया कराने के लिए पुरजोर कोशिश की जा रही है। सोशल नेटवर्किंग आज लाखों लोगों की जिंदगी का अभिन्न अंग बन गई है।
मगर, चेन्नई के एक स्कूल में एडमिशन हासिल करने के लिए अजीब शर्त रखी गई है। यहां दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों को फार्म भरकर लिखित में देना होगा कि वे सोशल मीडिया से नहीं जुड़े हैं।
ऐसा लगता है कि चेन्नई का एक स्कूल चाहता ही नहीं है कि उसके बच्चो सोशलाइट बनें। एक टि्वटर यूजर ने स्कूल के इस घोषणा पत्र की तस्वीर पोस्ट कर इस बहस को हवा दे दी है।