उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (जन्म1 जुलाई 1973) का आज 43वां जन्म दिन है। मुख्यमन्त्री बनने से पूर्व वे लगातार तीन बार सांसद भी रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश ने 2012 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व किया। उनकी पार्टी को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद, 15 मार्च 2012 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्य मन्त्री पद की शपथ ग्रहण की।
परिवारिक जीवन और शिक्षा
अखिलेश यादव का जन्म एक जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई गांव में समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी के यहां हुआ। इनकी मां का देहांत बचपन में ही हो गया था। अखिलेश विवाहित हैं और तीन बच्चों के पिता हैं। डिम्पल यादव उनकी पत्नी हैं जो कि कन्नौज से निर्विरोध सांसद चुनी गई हैं। अखिलेश ने राजस्थान मिलिट्री स्कूल धौलपुर से शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने अभियान्त्रिकी में स्नातक की उपाधि मैसूर के एसजे कालेज ऑफ इंजीनियरिंग से ली, बाद में विदेश चले गये और सिडनी विश्वविद्यालय से पर्यावरण अभियान्त्रिकी में स्नातकोत्तर किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें