शुक्रवार, 1 जुलाई 2016

पत्‍नी ने ली पति की जान, लगाया था अफेयर का आरोप

बार-बार अफेयर का झूठा आरोप लगाए जाने और मार-पीट से तंग आकर बारन जिले में बुधवार रात सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक नर्स ने पति का कत्ल कर दिया। गिरफ्तारी के बाद भी महिला ने किसी तरह का अफसोस नहीं दिखाया और पुलिस को बताया कि यदि वह यह काम नहीं करती तो अब तक पति ने उसका कत्ल कर दिया होता।
उसने पुलिस को बताया, वर्किंग होने की वजह से उसे पुरुषों से मिलना होता है, विशेष रूप से सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के पुरुष कर्मचारियों से। उसका पति हमेशा इन कर्मचारियों के साथ अफेयर होने का इल्जाम लगाता था। वह उनके साथ लड़ाई करता था और कभी कभीतो हिंसक हो जाता था। जिले के दादा इलाके में यह घटना हुई। रात को भागवती देवी का अपने पति से झगड़ा हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें