शुक्रवार, 1 जुलाई 2016

उत्‍तराखंड में भारी बारिश, 14 लोगों की मौत और 28 लापता

मानसून के आते ही उत्तराखंड में आफतों का दौर भी शुरू हो गया। आज भारी बारिश से सूबे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग लापता हो गए। पिथौरागढ़ में बारिश कहर बनकर बरसी। डीडीहाट में मलबे में दबने से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
चमोली में बादल फटने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता बताए जा रहे है। वहीं, अपुष्ट सूत्रों के अनुसार सूबे में 17 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, प्रशासन सिर्फ 14 लोगों की मरने की बात कह रहा है। चमोली जनपद में बादल फटने के बाद अलकनंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें