शुक्रवार, 1 जुलाई 2016

यूनिटेक को झटका, SC ने कहा-'न लौटाए ग्राहकों के पैसे तो होगी जेल'

 देश के बड़े बिल्डरों में शुमार यूनिटेक को सुप्रीम कोर्ट ने आज तगड़ा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने यूनिटेक से 12 अगस्त तक फ्लैट खरीददारों को पैसा लौटाने के लिए कहा है, जिन्हें नोएडा के बरगंडी सोसाइटी में फ्लैट का कब्जा नहीं दिया जा सका था।
नोएडा में फ्लैट बुक कराने वाले खरीदारों को समय पर पजेशन नहीं देने पर सुप्रीम कोर्ट ने पूरा पैसा वापस करने का आदेश दिया है। पूरा मामला सेक्टर-96 स्थित यूजीसीसी बर्गंडी सोसायटी का है। यहां पर ग्राहकों ने काफी पहले लग्जरी फ्लैट बुक कराया था, लेकिन समय पर फ्लैटों का पजेशन देने में नाकाम रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें