सोशल एक्टिविस्ट मधु किश्वर के एक ट्वीट पर बिहार में बवाल मचा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि बिहार के एक फ्रेंड ने ये फोटो शेयर की है, जो वहां सड़क निर्माण में घोटाले की सच्चाई बयां कर रही है। फाेटो में फोटो में एक युवक सड़क को चादर की तरह लपेटता दिख रहा है।
फोटो के वायरल होने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि ये बिहार नहीं बल्कि बांग्लादेश की फोटो है। उन्होंने इस तरह का भ्रम फैलाने के लिए मधु किश्वर को आड़े हाथों लिया है। इसपर मधु किश्वर की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है।
विदित हो कि दो दिनों से ट्विटर पर यह फोटो वायरल है। लोगों ने फोटो शेयर कर दावा किया है कि यह बिहार की है। लोगों ने बिहार में सड़क निर्माण में घोटाले की बातें कही हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें