गुरुवार, 21 जुलाई 2016

गुजरात: उना में दलितों को मरहम लगाने पहुंचे राहुल गांधी

गुजरात में दलितों की पिटाई मामले के बाद दलित समुदाय में भारी गुस्सा है और बुधवार को बुलाए गए गुजरात बंद के दौरान कुछ जगहों पर हिंसा की घटनाएँ हुई हैं। अमरेली, भावनगर, बोटार, राजकोट, अहमदाबाद शहर में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज गुजरात के उना में पीड़ितों और उनके परिवार वालों से मिलकर हाल लिया। दोपहर 2.30 बजे राजकोट में अस्पताल में दलित पीड़ितों से मिलेंगे। यह मुद्दा बुधवार को संसद में भी गूंजा। राज्यसभा में बीएसपी और कांग्रेस के सांसदों ने इस मुद्दे पर तत्काल बहस की मांग की। जिसके बाद हंगामे के चलते राज्यसभा कई बार स्थगित हुई। इस पूरे मामले पर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। आज सुबह 10 बजे एनसीपी प्रफुल्ल पटेल उना में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें