गुरुवार, 21 जुलाई 2016

इस यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए रात में करता है 'कुरियर ब्वॉय' का काम

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाने की खुशी के मौके को दोस्तों संग मनाने के बजाय सुजल कुमार गुप्ता को अपनी पढ़ाई के लिए फीस का जुगाड़ करने की चिंता थी और इसलिए उसने जॉब खोजना शुरू कर दिया। आखिरकार उसे नार्थ कैंपस में ही कुरियर कंपनी में काम मिल गया। अब सुजल अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से कर सकेगा। दिन में कॉलेज और रात में कुरियर ब्वॉय का काम कर वह फीस के लिए पैसे इकट्ठे कर लेगा।
अंग्रेजी अखबार के अनुसार, किरोड़ीमल कॉलेज में संस्कृत ऑनर्स के छात्र, सुजल ने विषम परिस्थितियों में दिल्ली आने का निर्णय लिया था। वह बिहार के पटना का मूल निवासी है। उसने कहा, ‘ मेरा परिवार मेरी पढ़ाई का खर्च नहीं वहन कर सकता है। और मैं देश के सबसे बढ़िया यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहता हूं। इसलिए मैंने यहां आने का निर्णय लिया। अब मुझे डीटीडीसी में काम मिल गया है, इससे हुई कमाई से मैं कॉलेज की फीस भर सकूंगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें