गुरुवार, 21 जुलाई 2016

जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक जारी, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने किया बहिष्कार

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने घाटी में कानून-व्यवस्था के हालात पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक के लिए पीडीपी, भाजपा, कांग्रेस, माकपा, भाकपा, नेशनल पैंथर्स पार्टी, डेमोक्रेटिक पार्टी नेशनलिस्ट, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी तथा अन्य पार्टी के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित हैं।
इस बैठक में घाटी के मौजूदा हालात तथा शांति एवं सामान्य स्थिति बहाल करने पर चर्चा हो रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इस बैठक का बहिष्कार किया है।
उधर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बुधवार शाम अचानक श्रीनगर पहुंचकर पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर हालात का जायजा लिया। वह अाज मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से भी मुलाकात कर सकते हैं। माधव ने प्रदेश भाजपा नेताओं को देश की एकता, अखंडता और कश्मीर में लोकतंत्र की मजबूती से कोई समझौता किए बिना शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने में हर संभव सहयोग और प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हालात सामान्य बनाने में राज्य सरकार को हर संभव मदद देगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें