इस माह के आरंभ में, छात्रों के बीच अनुशासन के लिए FTII गवर्निंग काउंसिल ने कुछ कानून पारित किए थे और एक निरीक्षक की नियुक्ति को भी स्पष्ट किया जिसके पास छात्रों को दंड देने का पूरा अधिकार होगा यानि वो चाहे तो दंड के तौर पर छात्रों को संस्थान से निकाल भी सकता है।
पिछले साल फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कैंपस में विरोध प्रदर्शनों की वजह से यहां का माहौल काफी अस्त व्यस्त हो गया था और इस वजह से संस्थान में सभी नये छात्रों को ‘जनरल कंडक्ट (आचरण संबंधित)‘ से जुड़ा हलफनामा सब्मिट करना आवश्यक बना दिया गया। इससे कैंपस में मर्यादा, शालीनता और अनुशासन का उल्लंघन और फैकल्टी मेंबर्स के साथ अभद्र व्यवहार करने से छात्रों को रोका जा सकेगा।
सीनियर स्टूडेंट्स ने कहा यह पहली बार है जब इस तरह का कोई हलफनामा देने की बात कही गयी है। FTII चेयरमैन गजेंद्र चौहान और निदेशक भूपेंद्र कैंठोला दोनों ही बयान के लिए उपलब्ध नहीं थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें