उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से ठीक पहले मोदी सरकार ने राज्य को एक और बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने गोरखपुर में 750 बेड्स का नया एम्स बनाने और घाटमपुर में 1980 मेगावाट क्षमता का बिजली संयंत्र स्थापित करने को मंजूरी दी है।
गोरखपुर में एम्स बनने न सिर्फ उत्तर प्रदेश के 14 जिलों को फायदा होगा बल्कि बिहार के पांच जिलों के मरीजों को भी वहां आकर इलाज करने में सहूलियत होगी। वहीं घाटमपुर बिजली संयंत्र से पैदा होने वाली बिजली मुख्यत: उत्तर प्रदेश में ही आपूर्ति की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट और कैबिनेट की आर्थिक मामलों संबंधी समिति की बैठक में गोरखपुर में नया एम्स बनाने तथा घाटमपुर में बिजली संयंत्र लगाने के दो अलग-अलग प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी।
गोरखपुर एम्स के बनने से गोरखपुर, आजगमगढ़, बस्ती और देवी पाटन मंडल के 14 जिले तथा बिहार के पांच जिले (पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सीवान और गोपालगंज) के लोगों को फायदा होगा। गोरखपुर में यह एम्स प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत बनेगा और इस पर 1011 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें