अमृतसर के राजासांसी एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह स्पाइस जेट की फ्लाइट में संदिग्ध बैग मिलने से अफरातफरी मच गई। कपड़े के बैग में बम की आशंका के बाद बम निरोधक दस्ता व डाग स्क्वायड ने जांच शुरू कर दी है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को भी बुला लिया गया है। ये फ्लाइट दुबई से अमृतसर आई थी।
स्पाइस जेट की फ्लाइट में 184 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया गया है। विमान की चेकिंग की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें