मंगलवार, 19 जुलाई 2016

सिद्धू ने भाजपा छोड़ी, पर मैैंने नहीं : नवजोत कौर सिद्धू

राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि नवजोत सिंह का भाजपा से नाता खत्म हो गया है। वह अब भाजपा में नहीं आने वाले। उन्होंने कहा कि वह अभी भाजपा में ही रहेंगी।
नवजोत कौर ने कहा कि उनके पति पंजाब की सेवा करेंगे। सेवा के लिए आम आदमी पार्टी सही ऑप्शन साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि सिद्धू के लिए राजनीति मिशन है। अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए नवजोत कौर ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार की परफार्मेंश ठीक नहीं है। सरकार पांच साल बड़ी-बड़ी बातें की, पर किया कुछ नहीं। उन्होंने बादल से पूछा कि बताएं कि सिद्धू दंपती ने क्या हासिल कर दिया। नवजोत कौर अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें