मंगलवार, 19 जुलाई 2016

बिहार : नक्सलियों से मुठभेड़ में CRPF के 12 कमांडो शहीद, चार नक्सली भी ढेर

गया और औरंगाबाद सीमा से सटे मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित सोनदाहा जंगल में डुमरी नाला के पास भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा किए गए सीरियल आइईडी विस्फोट में सीआरपीएफ कोबरा के बारह जवान शहीद हो गए। मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। गृहमंत्री राजनथ ने नक्सली मुठभेड़ मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। गृहमंत्री ने मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है और इसके बारे में मुख्यमंत्री से विस्तृत बातचीत की। 

नक्सलियों के इस हमले में छह जवान गंभीर रूप से घायल थे जिसमें से तीन जवानों ने इलाज के दौरान अभी कुछ देर पहले दम तोड़ दिया। हमले में घायल जवानों का इलाज जारी है, कुछ और जवानों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। शहीद जवानों की संख्या बढ सकती है। घटनास्थल पर अभी भी पटना प्रक्षेत्र के आईजी नैयर हसनैन खान और आइजी अभियान कुंदन कृष्णन कैंप कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें