पठानकोट एयरबेस और हाल में कश्मीर में तनाव के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह अगस्त के पहले हफ्ते में इस्लामाबाद जाएंगे। 3 अगस्त को सार्क देशों के गृहमंत्रियों के सम्मेलन में वो शिरकत करेंगे। जानकारों का मानना है कि भारत सरकार दुनिया के दूसरे मुल्कों को ये संदेश देना चाहती है कि भारत क्षेत्रीय शांति के लिए प्रतिबद्ध है। भारत एक जिम्मेदार देश के नाते अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाता है।
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक दो दिन तक चलने वाले कॉन्फ्रेंस के इतर गृहमंत्री राजनाथ सिंह नवाज शरीफ सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। राजनाथ सिंह वैसे तो सार्क देशों के गृहमंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। लेकिन कश्मीर में हाल ही में हिज्बुल आतंकी बुरहान वानी के सफाए का मामला भी भारत उठा सकता है। गौरतलब है कि बुरहान वानी के समर्थन में पाकिस्तानी रुख की भारत सरकार ने कड़ी आलोचना की थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें