गुरुवार, 28 जुलाई 2016

ना 'पाक' हरकतों का एक और सबूत, आतंकी ने कबूला- मैं पाकिस्तानी हूं

भारत को पाकिस्तान की ना 'पाक' हरकतों का एक और सबूत मिल गया है। कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान जिंदा पकड़े गए आतंकी बहादुर अली ने कबूल किया है कि वो पाकिस्तानी है। बहादुर अली ने एनआईए को पूछताछ में बताया कि वो लश्कर का आतंकी है और उसे पाकिस्तान में ही ट्रेनिंग दी गई। आतंकी ने ये भी बताया है कि वो लाहौर का रहने वाला है। एनआईए 22 वर्षीय बहादुर अली को पूछताछ के लिए दिल्ली लेकर आई है।
'पाकिस्तान के खिलाफ काफी सबूत'
पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा 'ऐसे कई सबूत हैं जिनसे पता चलता है कि पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर में।' उन्होंने कहा 'जिंदा पकड़े गए आतंकी ने ये कबूल किया है कि उन्हें आईएसआई द्वारा मदद दी गई है।'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें