भारत ने अमेरिका की प्रमुख रक्षा कंपनी बोइंग से चार अतिरिक्त जासूसी विमान 'पोसिडोन-8आइ' खरीदने के लिए एक अरब डॉलर का सौदा किया है। लंबी दूरी का यह निगरानी विमान पनडुब्बी ध्वस्त करने वाला युद्धक विमान भी है। इस सौदे का मकसद हिंद महासागर में चीन की गतिविधियों की निगरानी करना है।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि हिंद महासागर में पनडुब्बियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भारत ने पहले ही लंबी दूरी की क्षमता वाले आठ पी-8आइ विमान तैनात कर रखे हैं। आज हुए सौदे के चार विमानों के अगले तीन साल में सेवा में आने की उम्मीद है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें