गुरुवार, 28 जुलाई 2016

'सलमान ने ही मारा था चिंकारा को, गोली मार कर चाकू से रेता था गला'

काला चिंकारा शिकार मामले में सलमान खान को हाइकोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद इस मामले में लापता बताए जा रहे अहम गवाह हरीश दुलानी ने मीडिया के सामने आकर अपने दावे को दोहराते हुए कहा है कि उस दिन (1998) सलमान ने ही चिंकारा की हत्या की थी।
एक टीवी चैनल से बात करते हुए दुलानी ने कहा है कि यदि उसके परिवार को सुरक्षा की गारंटी दी जाती है तो वह फिर से अहम बयान दे सकता है।' गुमशुदा' बताए जा रहे हरीश दुलानी का यह बयान उच्च न्यायालय द्वारा सलमान को बरी किए जाने के दो दिन बाद आया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें