प्रधानमंत्री बने हुए पीएम मोदी को दो साल पूरे हो चुके हैं। शायद ही कोई दिन जाता हो जब पीएम मोदी से जुड़ी खबर या उनकी तस्वीर टीवी या अखबारों में ना आती हो। देश का बच्चा बच्चा पीएम मोदी के नाम से वाकिफ है लेकिन क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि सीआरपीएफ पीएम मोदी को नहीं जानती? मानना मुश्किल है लेकिन हाल ही में हुई घटना को देखकर ऐसा ही लगता है कि सीआरपीएफ को पीएम मोदी के बारे में कुछ पता ही नहीं है इसलिए उन्होंने पीएम मोदी के नाम से हेड कॉन्सटेबल के लिए लिखित परीक्षा के लिए रोल नंबर जारी कर दिया है।
सीआरपीएफ की वेबसाइट पर पीएम का एडमिट कार्ड भी उपलब्ध है जिसका नंबर 005615 है और इसपर रोल नंबर 2430026090 भी दर्ज है। इस एडमिट कार्ड को सीआरपीएफ के रामपुर सेंटर में 15 जुलाई को हेड कॉन्सटेबल के लिए लिखित परीक्षा के लिए जारी किया गया है। इस एडमिट कार्ड पर पीएम मोदी का स्कैन किया हुआ फोटो भी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें