कारगिल युद्ध को 17 साल बीत गए हैं। जब यह युद्ध छिड़ा तब सैकड़ों वीर जवानों ने देश की सीमा की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। इन जांबाज जवानों में बिहार के वीर सपूत भी शामिल थे जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगा कर दुश्मनों को मार गिराया था। इन वीर जवानों की स्मृति में 26 जुलाई को विजय दिवस मनाया जाता है।
बिहार आज अपने इन सपूतों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है। पूरा बिहार अाज गर्व महसूस कर रहा है कि इस युद्ध में उनके प्रदेश के जवानों ने भी अपने देश के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाई और हंसते-हंसते खुद की जान न्यौछावर कर दिया। बिहार के ये जवान जिनपर आज बिहार गर्व महसूस कर रहा है वे हैं-
1. मेजर चन्द्र भूषण द्विवेदी - शिवहर 2. नायक गणोश प्रसाद यादव - पटना 3. नायक विशुनी राय- सारण4. नायक नीरज कुमार - लखीसराय5. नायक सुनील कुमार - मुजफ्फरपुर 6. लांस नायक विद्यानंद सिंह - आरा 7. लांस नायक राम वचन राय - वैशाली8. हवलदार रतन कुमार सिंह - भागलपुर 9. अर¨वद कुमार पाण्डेय - पूर्वी चम्पारण10. प्रमोद कुमार - मुजफ्फरपुर11. शिव शंकर गुप्ता -औरंगाबाद 12. हरदेव प्रसाद सिंह - नालंदा 13. एम्बू सिंह - सीवान14. रमन कुमार झा - सहरसा15. हरिकृष्ण राम - सीवान16. प्रभाकर कुमार सिंह - भागलपुर।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें