मंगलवार, 26 जुलाई 2016

रोहतक गैंग रेप : छात्रा का दूसरा 'दोस्‍त' भी काबू, कहा- होटल में लड़की संग अकेला था

यहां हुए भिवानी ही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में रोज नए खुलासे हाे रहे हैं। इस मामले में एक और आरोपी को साेमवार को गिरफ्तार किया गया। लड़की अपने दोस्त संदीप हुड्डा अौर प्रमोद नामक इस युवक के साथ यहां एक होटल में गई थी। प्रमोद ने खुलासा किया है कि वह होटल के कमरे में लड़की के साथ अकेला था। संदीप दोनों को वहां पहुंचा कर चला गया था। उसकी लड़की से पहले से जान-पहचान नहीं थी। पहले बताया गया था कि तीनों वहां करीब ढाई घंटे एक कमरे में रुके थे।
गांव पाकस्मा के प्रमोद की गाड़ी में तीनों वहां पहुुचे थे। पुलिस ने प्रमोद को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रमोद ने संदीप हुड्डा के साथ अपनी कार में लड़की को ले जाने की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि प्रमोद की छात्रा से कोई जान-पहचान नहीं थीे। उसकी संदीप हुड्डा से दोस्ती थी और संदीप ने ही उसे फोन कर शहर के मानसरोवर पार्क के पास बुलाया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक-दो दिन में सारा खुलासा कर दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें