पश्चिम बंगाल और असम में भारी बारिश के कारण यहां कई जिलों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई लोग जहां-तहां फंसे हैं। बारिश में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ ने मोर्चा संभाल लिया है। पूर्वी बंगाल में करीब 5 लाख लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं।
असम में जानवरों का पलायन
असम के भी कई जिलों में भारी बारिश ने कहर बरपा रखा है। डिब्रूगढ़ जिले में लगातार बारिश के कारण बाढ़ के हालात हो गए हैं। जलमग्न होने के कारण हजारों लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों ने कहा कि ब्रह्मपुत्र नदी डिब्रूगढ़, नीमतीघाट, तेजपुर, गोलपाड़ा और धुबरी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, वहीं ब्रह्मपुत्र की कुछ सहायक नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें