भारत-पाक सीमा पर भी बारिश और बाढ़ ने काफी नुकसान पहुंचाया। सीमा पर बंकर, चौकियां और सुरक्षाबलों के ठिकाने पानी में डूब गए। सुरक्षाबलों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया है। फिलहाल जवान स्थिति पर नजर रखे हैं।
जम्मू, कठुआ व सांबा जिलों के सीमावर्ती इलाके तड़के तेज बारिश से पानी-पानी हो गए। निचले इलाकों में पानी भरने से सीमा पर कई चौकियां बाढ़ की जद में आ गईं। सीमा से सटी कृषि भूमि भी पानी में डूब गई है। सूत्रों के अनुसार फेंसिंग को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचा। आरएसपुरा क्षेत्र में कई सीमांत चौकियों व नाकों में पानी भरने के बाद त्वरित कार्रवाई कर जवानों और सामान को सुरक्षित निकाल लिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें