नेपाल के तराई इलाके और उत्तर व पूर्वी बिहार से होकर गुजरने वाले नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण राज्य के विभिन्न जिलों में बाढ़ का संकट और गहरा गया है। सरकारी आंकड़ों पर ही विश्वास करें तो राज्य के 43 प्रखंडों के 15 सौ गांवों में बाढ़ से हालात गंभीर हो चुकी है।
बीते तीन दिनों में डेढ़ दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ से 10 हजार से अधिक कच्चे-पक्के घर तबाह हो चुके हैं तथा चार लाख लोग बेघर हो चुके हैं। क्षति में लगातार इजाफा होता जा रहा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को बाढग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने जा रहे हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव व्यासजी ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ी तो सेना की मदद ली जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें