गुरुवार, 28 जुलाई 2016

योगी बनी फिल्म एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का छलका दर्द- बोलीं मैं निर्दोष हूं

बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी विवादों में घिरी हैं। ड्रग रैकेट में उनका नाम सामने आया है। हालांकि ममता इन सभी आरोपों को नकार रही हैं। 'मिड डे' से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें जानने के लिए उन पर लिखी किताब 'योगी' को पढ़ना होगा। ममता ने 'मिड डे' को अपनी किताब मेल पर भेजी। इस किताब में 90 पन्ने हैं।
इस किताब में ममता कुलकर्णी ने अपने जीवन में हुए बदलाव को चरणबद्ध तरीके से बताया है। उन्होंने बताया कि किस तरह से वो बॉलिवुड फिल्मों की अभिनेत्री से एक योगिनी बनी। ममता ने बताया कि उनकी मुलाकात गगनगिरी महाराज से हुई जिनका आश्रम खपोली में है। ममता ने कहा कि उन्हें बेवजह इस मामले में घसीटा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पुलिस अफसर सिर्फ प्रचार के लिए ऐसा कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें