व्यवसायी से बाबा बने सुधीर कुमार माकड़ 'गोल्डन बाबा' के नाम से तो मशूहर हैं ही। इन दिनों वह कांवड़ यात्रा के चलते चर्चा में हैं। हरिद्वार तक जाने वाले कांवड़ियों में 'गोल्डन बाबा' के बारे में खूब चर्चा है।
ज्वेलरी से लदे हैं बाबा
गहने पहनने का शौक रखने वाले 'गोल्डन बाबा' ने कांवड़ यात्रा के दौरान अपने शरीर पर करीब साढ़े बारह किलो की जूलरी पहनी हुई है। इन गहनों की कीमत 4 करोड़ रुपये के करीब है। बताया जा रहा है कि बाबा की ज्वेलरी में सोने के और कीमती पत्थरों से जड़े आभूषण हैं। हाथों में कीमती अंगूठियां हैं और इन सबका वजन कुल मिलाकर 12.5 किलो के करीब है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें