संसद के मानसून सत्र की रणनीति को लेकर आज भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक में वस्तु एवं सेवा (जीएसटी) बिल के अलावा कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, लाल कृष्ण आडवाणी समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
जीएसटी बिल आम सहमति की कोशिश
जीएसटी बिल पर केंद्र सरकार आम सहमति बनाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। लेकिन कांग्रेस के बदलते रुख की वजह से इस बिल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। आज वित्त मंत्री अरुण जेटली इस पर संशोधनों के लिए सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों से मिलने वाले हैं। लेकिन, कांग्रेस ने सोमवार को सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार जीएसटी पर आम सहमति बनाने और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर हमला करने का काम एक साथ कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें