मंगलवार, 26 जुलाई 2016

शिवपाल यादव के दामाद के बहाने केजरीवाल ने किया PM मोदी पर हमला

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के IAS दामाद को डेप्युटेशन पर एक राज्य से दूसरे राज्य में लाने के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, 'प्रिय प्रधानमंत्री, हर मुख्यमंत्री को दो निजी स्टाफ रखने का अधिकार है, लेकिन आप मुझे संजीव चतुर्वेदी को बतौर ओएसडी नियुक्त करने से रोक रहे हैं।'
उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा है, 'मेरे साथ तो आपका ऐसा व्यवहार है, लेकिन दूसरों के लिए आप कानून तोड़ रहे हैं।' इस ट्वीट को नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला माना जा रहा है।
यहां पर बता दें कि शिवपाल यादव के आइएएस दामाद को डेप्युटेशन पर एक राज्य से दूसरे राज्य में लाने के लिए प्रधानमंत्री की नियुक्ति कमेटी ने अपने ही कार्मिक मंत्रालय के तीन-तीन बार की गई आपत्तियों को अनदेखा किया। एक निजी न्यूज चैनल के पास इसके दस्तावेज भी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें