सैनिक कॉलोनियों और कश्मीरी पंडितों के लिए अलग टाउनशिप की चर्चा के बीच हिजबुल मुजाहिद्दीन के 21 वर्षीय कमांडर बुरहान मुजफ्फर वानी ने मंगलवार को एक वीडियो रिलीज किया जिसमें उसने कहा है कि यदि ऐसी कालोनियां बनीं तो उनपर हमला करेंगे साथ ही यह भी कहा कि अमरनाथ के तीर्थयात्रियों पर कभी हमला नहीं किया जाएगा।
इस वीडियो में सबसे अधिक जम्मू कश्मीर पुलिस को निशाने पर रखा गया है और उन्हें और अधिक हमलों की चेतावनी भी दी गयी है।
इस वीडियो में सबसे अधिक जम्मू कश्मीर पुलिस को निशाने पर रखा गया है और उन्हें और अधिक हमलों की चेतावनी भी दी गयी है।
इंडिया टुडे के अनुसार, हिजबुल मुजाहिद्दीन के युवा कमांडर द्वारा रिलीज 6 मिनट का वीडियो व्हाट्सएप और फेसबुक समेत सोशल नेटवर्किंग साइटों पर वायरल हो रहा है।
इस 6 मिनट के वीडियो में बुरहान ने कहा है, ’यहां के जो भी हिंदू बाहर रह रहे हैं वे अपने घर लौट सकते हैं और यहां रह सकते हैं। यदि वे अपने घरों में रहेंगे तो हमें वो अपने रक्षक के तौर पर पाएंगे लेकिन ये अलग इजरायल टाइम कालोनियां हमारे खिलाफ भारतीय साजिश है। हम इनके (पंडितों की अलग कालोनियों) खिलाफ हैं।‘
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें