बुधवार, 8 जून 2016

Result Scam : बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, अब गिरफ्तारी की संभावना

रिजल्ट घोटाले के बाद चौतरफा संकटों में घिरे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद ने त्यागपत्र दे दिया है। अब से थोड़ी देर पहले उन्होंने पद छोड़ने की घोषणा की। सूत्रों ने बताया कि उनपर सरकार के स्तर से त्यागपत्र का अंदरूनी दबाव भी था। उन्हें संकेत दे दिए गए थे कि त्यागपत्र न देने की स्थिति में पद से हटाया भी जा सकता है।

सोमवार की आधी रात प्राथमिकी और मंगलवार की दोपहर उनके कार्यालय में पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद कंप्यूटर आदि जब्त करने के साथ ही इसके संकेत मिल गए थे कि लालकेश्वर प्रसाद के लिए अब पद पर रहना संभव नहीं होगा। सरकार के स्तर पर कड़ी कार्रवाई के संकेत के बाद उन्होंने त्यागपत्र देने में ही भलाई समझी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें