बुधवार, 8 जून 2016

16 वर्षीय छात्र पर आया 40 वर्षीय महिला टीचर का दिल, साथ लेकर हुई फुर्र

 कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। यह किसी भी उम्र में किसी से भी हो जाता है। ऐसा ही एक मामला अहमदाबाद में सामने आया है। यहां 40 वर्षीय एक शिक्षिका को 10वीं के 16 वर्षीय छात्र से प्रेम हो गया। दोनों एक जून को घर से भागे हुए हैं। शिक्षिका दो बच्चों की मां है। दोनों के परिजनों ने इस संबंध में रामोल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

यहां वस्त्राल क्षेत्र में किशन लैंडमार्क रेसीडेंसी में रहने वाला ईश्वर भाई प्रजापति नामक छात्र दसवीं में पढ़ाई करता है। शिक्षिका मनीषा जोशी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। ईश्वर प्रजापति भी उसके घर ट्यूशन के लिए जाता था। इस दौरान ही दोनों के बीच प्रेम हो गया। पिछले तीन महीने से वह ईश्वर को पढ़ाने की फीस भी नहीं ले रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें