बुधवार, 8 जून 2016

केरल में मानसून ने दी दस्तक, तिरुवनंतपुरम में झमाझम बारि‍श

नियत समय से देर से ही सही इंद्र देवता मेहरबान हो गए हैं। केरल के ज्यादातर हिस्सों को पूर्व मानसून ने सराबोर कर दिया है। मानसून ने केरल की धरती पर दस्तक दे दी है। बारिश के बाद जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। बुधवार को केरल के पलक्कड़ में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। वहीं तिरुवनंतपुरम में भी तेज बारिश की खबर है।

भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने कहा था कि परिस्थितियां अनुकूल होने के चलते मानसून के गुरुवार को केरल में दस्तक देने की पूरी संभावना है। उसने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि दक्षिण अरब सागर में भूमध्यरेखीय प्रवाह के मजबूत होने के साथ पछुआ हवाओं के गहराने और कर्नाटक-केरल तट पर कम दबाव का क्षेत्र बनने से मानसून के केरल में 9 जून को पहुंचने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें