मंगलवार, 7 जून 2016

फतेहाबाद के भूना में बस में धमाका, 15 से अधिक घायल

जिले के भूना में एक निजी बस में धमाका हो गया। इससे 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। घटना फतेहाबाद- चंडीगढ़ मार्ग पर हुई। बताया जाता है कि विस्फोटक बस में एक सीट के नीचे रखा गया।
बस फतेहाबाद से जाखल जा रही थी। बताया जाता है कि जब यह भूना पहुंची तो इसमें अचानक धमाका हो गया। ब्लास्ट होने के बाद चालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बस रोक दी। धमाका होते ही बस में आग लग गई और यह धुएं से भर गया। धमाका होने से बस यात्रियों व आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने घायल यात्रियों को बस से निकाला।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें