मंगलवार, 7 जून 2016

पाकिस्तान कमजोर देश है, भारत धमकियों ने नहीं डरता: किरण रिजिजू

देश के गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू पाकिस्तान को सिर्फ धमकी देने वाला देश मानते हैं। संभल में आज रिजिजू ने पाकिस्तान को कमजोर देश बताया।
रिजिजू आज संभल जिले के चंदौसी में थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कमजोर है। उसकी धमकियों से हम नहीं डरते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को चर्चाओं में बनाए रखने के लिए गीदड़ भभकी वाले बयान वहां के नेता देते रहते हैं। किरण रिजिजू ने यह बयान पाकिस्तान में हाफिज सईद के बयान के जवाब में दिया है जिसमें उसने पाकिस्तान के पास एटमी बम होने तथा पाकिस्तान को 1971 जैसा न समझने को लेकर दिया था।
रिजिजू ने कहा कि जो कमजोर होते हैं वह ऐसे बयान देते हैं। हमें उनके बयान का जवाब ही नहीं देना है। भारत शक्तिशाली देश है और वह आगे बढ़ रहा है। यूपी सरकार की कार्यशैली व मथुरा कांड पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा मथुरा की घटना का दूध का दूध व पानी का पानी होगा, लेकिन पहले यूपी सरकार सीबीआइ जांच की सिफारिश तो करे। सरकार के मन में ही खोट है। मथुरा घटना के नक्सली तार से जुड़े होने पर बोले कि ऐसा भी हो सकता है लेकिन इसकी जांच के लिए जरूरी है कि यूपी सरकार की नीयत साफ हो। कानून व्यवस्था पर पूरी तरह फेल हो चुकी सरकार को ऐसे मामले तब तक परेशान करेंगे जब तक कि वह सख्त नहीं होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें