तीन साल पहले हुई थी शादी और भविष्य के सुहाने सपने संजोए पति अपनी पत्नी से मिलने छुट्टी लेकर पटना स्थित घर आया। दोनों ने दार्जिलिंग घूमने का प्लान बनाया।खुशी-खुशी ट्रेन से यात्रा पर निकले। लेकिन, बीच रास्ते में ही पत्नी चलती ट्रेन के एसी कोच से गायब हो गई।
दानापुर से न्यू जलपाईगुड़ी जानेवाली कैपिटल एक्सप्रेस से सोमवार की देर रात बैंककर्मी तथागत की पत्नी बीच रास्ते में ही लापता हो गई। कंकड़बाग निवासी तथागत कुमार अपनी पत्नी के साथ कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन से गर्मी की छुट्टी बिताने एनजेपी (न्यू जलपाईगुड़ी) जा रहे थे। घटना कटिहार पहुंचने से पहले हुई। बैंककर्मी ने कटिहार रेल थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें