बुधवार, 1 जून 2016

‘उत्‍पाद नहीं बल्‍कि रामदेव की इमेज चला रही इनकी कंपनी’

गोदरेज की ओर से बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि के उत्पादों पर सवालिया निशान लगा दिया गया है। गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन, आदि गोदरेज ने कहा, ‘पतंजलि अपने संस्थापक रामदेव की बेहतर छवि का फायदा उठा रही है। इसी के जरिए कंपनी घी व शहद जैसे साधारण उत्पादों को बेचने में सफलता प्राप्त कर रही है लेकिन वैल्यू एडेड सेग्मेंट में यह अभी काफी पीछे है।‘
मुंबई में इंडस्ट्री लॉबी आइएमसी द्वारा आयोजित इंटरएक्टिव सेशन के दौरान गोदरेज ने कहा, ‘ऐसा लग रहा कि योग व आयुर्वेद में बाबा रामदेव की बेहतर छवि का फायदा उठाते हुए पतंजलि अपने सेल्स को बढ़ा रहा है लेकिन इसकी अधिकांश बिक्री सामान्य उत्पादों जैसे घी और शहद में ही हो रही है। वैल्यू एडेडेड उत्पादों की बिक्री मामले में यह काफी पीछे है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें