देश की राजनीति में गुबार पैदा करने वाले बिसाहड़ा कांड पर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। घर से गोमांस की मिलने की खबर के बाद हिंसक भीड़ द्वारा जान गंवाने वाले मरहूम इकलाख की बेटी शाइस्ता ने अब चौंकाने वाला खुलासा किया है।
पुलिस को दिए बयान में शाइस्ता ने घर में मांस होने की बात स्वीकार की थी। शाइस्ता ने लिखित बयान में कहा था कि उसके घर में मांस था। उसने यह भी बताया कि वह मसूरी में रहने वाले उसके जान-पहचान वाले ने भिजवाया था।
उल्लेखनीय है कि 28 सितंबर 2015 की रात दादरी के बिसाहड़ा गांव में गोहत्या की सूचना पर भीड़ ने कानून व्यवस्था को ताक पर रखकर इकलाख की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी और उसके बेटे दानिश को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें