सोमवार, 6 जून 2016

मेरठ में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने सभी को चौंकाया, चलती ट्रेन से उतरे

वह आज आज दिन में करीब 12 बजे विशेष ट्रेन से दिल्ली से मेरठ पहुंचे। मेरठ स्टेशन पर उनकी अगवानी के लिए नेता तथा अफसर फूल-माला लेकर खड़े थे, लेकिन जैसे ही ट्रेन की रफ्तार कम हुई, प्रभु चलती ट्रेन से ही उतर गए और मंच की ओर अकेले ही चल दिए।
बाकी नेता-अफसर कोच की तरफ ढूंढते रहे। इतनी देर में प्रभु मंच तक पहुंच चुके थे। ऐसे में स्वागताकांक्षी स्टेशन छोड़ मंच की ओर लपके और वहीं पर फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
प्रभु ने गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर मार्ग के विद्युतीकरण परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरठ की भूमि क्रांति की भूमि रही है और यहां से उठने वाली आवाज पूरे देश में गूंजती है। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि गत दो वर्ष में रेलवे ने अकेले यूपी में 4500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। भविष्य में भी कई बड़ी योजनाएं होनी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें