अपनी पांच देशों की यात्रा के तीसरे पड़ाव के तहत आज स्विट्जरलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय सहयोग को गहरा करने के लिए स्विस राष्ट्रपति योहान शींडर अम्मान के साथ बैठक की। बैठक के बाद स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति अम्मान ने कहा कि हम NSG में सदस्यता हासिल करने के लिए भारत की मदद करेंगे। अम्मान के इस बयान के बाद पीएम मोदी ने कहा कि, मैं एनएसजी पर समर्थन देने के लिए राष्ट्रपति का धन्यवाद अदा करता हूं।उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान काले धन के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। पीएम ने भारत और स्विट्जरलैंड के मजबूत संबंधों का उल्लेख करते हुए मार्टिना हिंगिस की सानिया मिर्जा और महेश भूपति से जोड़ी का जिक्र भी किया।
इससे पहले दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक के दौरान दोनों देशों के आपसी हित के मुद्दों पर बात की गई। दविपक्षीय वार्ता के बाद राष्ट्रपति अम्मान और प्रधानमंत्री मोदी के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई जिसमें भारत के विदेश सचिव एस. जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल सहित दोनों पक्षों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के बाद पीएम मोदी ने वहां के शीर्ष कारोबारियों से भी मुलाकात की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें