बुधवार, 1 जून 2016

बिसाहड़ा कांड : अखलाक के फ्रिज में ऐसी कोई चीज नहीं मिली जिस पर आपत्ति हो: अखिलेश

मथुरा फोरेंसिक रिपोर्ट में अखलाक के फ्रिज में बीफ होने की पुष्टि की खबर के बाद ये मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया। सीएम अखिलेश का कहना है कि इस मामले की जांच हो रही है और अखलाक के परिवार को पूरा न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि कौन क्या खाता है इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। पुलिस अपना काम कर रही है। न्याय दिलाने का काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री आज अंबेडकरनगर जिले में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे यहां पर उन्होंने मीडिया से बात की। बोले अब इससे ज्यादा नहीं कहना चाहूंगा, आप सबको पूरी तरह से पता है। अगर आपने डीजीपी का बयान अखबारों मे पढ़ा होगा तो आपको पता होगा कि वो जो टुकड़ा मिला था वो कहां से आया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें