बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) के टॉपर्स को विषय की मूलभूत जानकारी नहीं होने की पोल खुलने के बाद सरकार सकते में है। इसने बिहार बोर्ड में शिक्षा माफियाओं की सक्रियता के आरोपों को भी बल दिया है। शिक्षा व परीक्षा की कलई खुलने के बाद शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच बोर्ड ने विवादों में आए आर्ट्स टॉपर रूबी रॉय व साइंस टॉपर सौरव श्रेष्ठ के रिजल्ट पर रोक लगा दी है।
मीडिया में टॉपर्स की हकीकत सामने आने के बाद शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने परीक्षा घोटाला में दोषी पाए जाने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने दोषी कर्मियों को नौकरी से बरखास्त करने की भी बात कही है।
बिहार बोर्ड ऑफिस में आपातकालीन बैठक का आयोजन कर मामले पर विचार किया जा रहा है। चर्चा गर्म है कि बोर्ड के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह को हटाया जा सकता है। अध्यक्ष जदयू नेत्री उषा सिन्हा के पति हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें