सोमवार, 27 जून 2016

अखिलेश मंत्रिमंडल का सातवां विस्तार, पांच में से 4 मंत्रियों ने ली शपथ

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपनी सरकार के मंत्रिमंडल का सातवां विस्तार किया। आज दो मंत्रियों ने कैबिनेट तथा दो ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कैबिनेट मंत्री के रूप में बर्खास्त रहे बलराम यादव के साथ नारद राय ने शपथ ली जबकि लखनऊ के शारदा प्रताप शुक्ला तथा रविदास मेहरोत्रा राज्यमंत्री बनेंगे।
इस दोनों राज्यमंत्रियों के अलावा बलिया के जियाउद्दीन रिजवी पहली बार मंत्री बनेंगे। नारद राय की भी अखिलेश कैबिनेट में करीब सात महीने बाद वापसी हो रही है। बलिया के विधायक नारद राय को आज सुबह ही शपथ ग्रहण का न्यौता मिला। इनके साथ बलराम यादव को भी आज ही न्यौता मिला है जबकि शारदा प्रताप, रविदास मेहरोत्रा व मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी को कल ही शपथ लेने का निमंत्रण मिला था। अभी जिलाउद्दीन रिजवी उमरा करने सउदी अरब गए हैं। उनको दस जुलाई को राज्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें