सोमवार, 20 जून 2016

RESULT SCAM : लालकेश्वर- ऊषा वाराणसी के किनारा आश्रम से गिरफ्तार

इंटर रिजल्ट घोटाले के मुख्य आरोपी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष उसकी पत्नी जेडीयू की पूर्व विधायक उषा सिन्हा को आज सुबह करीब आठ बजे एसआइटी ने बनारस पुलिस की मदद से भेलूपुर के शिवाला क्षेत्र स्थित किनारा आश्रम से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले ये दोनों वाराणसी में ही अपने एक करीबी संबंधी प्रभात जायसवाल के यहां छिपे हुए थे।
फरार होने के बाद ये दोनों आरोपी स्थान बदल बदल कर रह रहे थे। बिहार पुलिस की एसआइटी लालकेश्वर और ऊषा सिन्हा की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। उनके उत्तर प्रदेश खासकर बनारस में छिपे होने के पुख्ता सुबूत मिलने के बाद टीम यहां तीन दिनों से डेरा डाले हुए थी और स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों की तलाश कर रही थी। पुलिस को दोनों के प्रभात जायसवाल के यहां छिपने की भनक मिली थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ प्रभात जायसवाल को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
सोमवार सुबह लालकेश्वर अपनी पत्नी व मामले में एक अन्य आरोपी के साथ शिवाला स्थित एक होटल से निकलकर कार से भेलुपूर स्थित एक आश्रम में जाने की तैयारी कर रहे थे। जहां ये किनारा आश्रम पहुंचे इसी दौरान एसआइटी व बनारस के क्राइम ब्रांच ने उन्हें धर दबोचा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें