सोमवार, 20 जून 2016

PSLV-C34 के प्रक्षेपण के लिए उल्टी गिनती शुरू, 22 जून को होगा लांच

अंतरिक्ष में भारत के सफर में एक नया अध्याय जोड़ने वाले अंतरिक्ष यान पीएसएलवी-सी34 के प्रक्षेपण के लिए 48 घंटे की उल्टी गिनती आज शुरू हो गई है। 22 जून को सुबह 9.26 मिनट पर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एकल मिशन में रिकार्ड 20 उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए पोलर सैटेलाइट लांच व्हीकल पीएसएलवी-सी34 का इस्तेमाल किया जाएगा।
इनमें भारत का भू सर्वेक्षण अंतरिक्ष यान कार्टोसैट-2 शामिल है। इनमें तीन स्वदेशी तथा 17 विदेशी उपग्रह हैं जिनका कुल वजन 1288 किलोग्राम के करीब है। सबसे प्रमुख कार्टोसैट-2 है जिसका वजन 727.5 किलोग्राम है। यह पृथ्वी के निरीक्षण में इस्तेमाल किया जाने वाला उपग्रह है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें