सोमवार, 20 जून 2016

रेलमंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट से बच्ची को ट्रेन में मिला इलाज

रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु को किया गया ट्वीट एक बच्ची के लिए वरदान साबित हुआ। ट्रेन में अचानक बीमार पड़े बच्चे के परिवारीजन को जब कोई सहायता नहीं मिली तो रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट कर दिया। इसका इतना असर हुआ कि ट्रेन के फैजाबाद जंक्शन पहुंचने पर पूरा स्थानीय रेल अमला उसकी मदद को चिकित्सक के साथ मौजूद था।
साबरमती एक्सप्रेस से बिहार के छपरा के गोपालगंज निवासी विनय प्रकाश दरभंगा से परिवार को लेकर अहमदाबाद जा रहे थे। एसी कोच में यात्रा कर रहे विनय प्रकाश की डेढ़ वर्षीय बच्ची के पेट में अचानक तेज दर्द उठने लगा। उसे बुखार भी था। ट्रेन में उनके लिए कोई मदद नहीं थी। बेटी की तबीयत खराब होती देख उन्होंने रेल मंत्री के ट्विटर का सहारा लिया और अपनी गंभीर समस्या उनसे शेयर कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें