सोमवार, 20 जून 2016

RBI गर्वनर राजन तो निपट गए अब केजरीवाल की बारी है : सुब्रमण्यम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी के आमरण अनशन के बाद सियासी घमासान छिड़ गया है। इस बीच धरने में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के शामिल होने के बाद हलचल बढ़ गई है। इस बीच स्वामी ने कहा कि आरबीइ गर्वनर राजन निपट चुके हैं अब दिल्ली सरकार की बारी है। उनके इस बयान के बाद सियासी उबाल बढ़ गया है। इस बीच, केजरीवाल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें उनकी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। केजरीवाल ने कहा है महेश गिरी को जांच का सामना करना चाहिए।
उधरश् मौके की नजाकत को देखते हुए अनशन की जगह पर बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ को तैनात कर दिया गया है। इस बीच महेश गिरी को समर्थन देने के लिए सांसद व भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने माइक संभाल लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें